Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज गरज के साथ बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

Aaj Ka Mausam: झारखंड में कुछ स्थानों पर रविवार को बारिश के आसार हैं. इस दौरान गरज के साथ कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड में छह सितंबर तक बारिश की संभावना है. रविवार को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. उत्तरी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस मॉनसून बोकारो, धनबाद, गढ़वा, लातेहार, पलामू, सिमडेगा, रांची समेत आठ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि शेष 16 जिलों में सामान्य बारिश हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड में अब तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश


झारखंड में इस मॉनसून में अब तक सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश हुई है. एक जून से 31 अगस्त तक राज्य में 718 मिमी के आसपास बारिश हुई. जबकि अब तक करीब 798 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी.

16 जिलों में हुई है सामान्य बारिश


मौसम केंद्र सामान्य से 19 फीसदी तक अधिक या कम बारिश को सामान्य मानता है. झारखंड में आठ जिलों को छोड़कर शेष जिलों में सामान्य बारिश हुई. कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. इनमें बोकारो, धनबाद, गढ़वा, लातेहार, पलामू, सिमडेगा, रांची आदि जिले हैं.

पिछले 24 घंटे में झारखंड में ऐसा रहा मौसम का मिजाज


पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. मॉनसून की गतिविधि कमजोर रही. सबसे अधिक बारिश 32 मिलीमीटर कोडरमा के मरकच्चो में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस देवघर में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस मौसम केंद्र रांची में दर्ज किया गया.

Also Read: Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने रांची सहित इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Also Read: Jharkhand Weather Alert: रांची और कोल्हान सहित इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Also Read: Jharkhand Weather: रांची में दिन भर खिली रही धूप, बोकारो-देवघर में बारिश का येलो अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola