Jharkhand Weather: रांची में दिन भर खिली रही धूप, बोकारो-देवघर में बारिश का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

देवघर और बोकारो में बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को दिन भर धूप खिली रही. मौसम विभाग ने बोकारो-देवघर में अगले एक से तीन घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में दिन भर तेज धूप खिली रही. मौसम विभाग ने 11:30 बजे चेतावनी जारी कर कहा था कि राजधानी में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी. इससे पहले सुबह में बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन दिन में धूप खिली रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

बोकारो और देवघर में वर्षा-वज्रपात की प्रबल संभावना

बोकारो और देवघर जिले में वर्षा होने की प्रबल संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी करके यह जानकारी दी गई है. मौसम केंद्र ने थोड़ी देर पहले तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है.

अगले एक से तीन घंटे में 2 जिलों में गरज के साथ होगी बारिश

इस चेतावनी में कहा है कि देवघर और बोकरो जिले में अगले एक से तीन घंटे में गरज के साथ वज्रपात होने की प्रबल संभावना है. इस बीच वर्षा भी होगी. चूंकि झारखंड वज्रपात के लिहाज से बेहद संवेदनशील राज्य है, खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम केंद्र ने कहा है कि खराब मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधन रहें. अगर बादल गरज रहा हो, तो सुरक्षित जगह पर चले जाएं, क्योंकि वज्रपात में जान-माल को खतरा हो सकता है. बारिश से बचने के लिए कभी भी पेड़ के नीचे न जाएं. बिजली के खंभों से भी दूर रहें.

16 जिलों में गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी रांची समेत 16 जिलों में गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम उच्चतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

इन 16 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

  • रांची
  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • बोकारो
  • रामगढ़
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • खूंटी
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • पूर्वी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां

झारखंड के किन जिलों में आज बारिश होगी

रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं बारिश होगी.

झारखंड में कहां-कहां वज्रपात हो सकता है

रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं वज्रपात होने की संभावना है.

झारखंड का मौसम आज कैसा रहेगा

झारखंड के आधे से अधिक जिलों में आज बारिश होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात की प्रबल संभावना है.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम विभाग ने फिर जारी किया येलो अलर्ट, जानें IMD ने क्या कहा

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड के नौ जिलों में कुछ ही घंटे में होगी बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola