ePaper

Kal Ka Mausam: 27 अगस्त को झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, इन 9 जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट

Updated at : 26 Aug 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam jharkhand weather alert 27 August

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में 27 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, आज ही जान लीजिए. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि राज्य के 9 जिलों में गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इन 9 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. किन-किन जिलों में वज्रपात होने की आशंका है, पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में 27 अगस्त को मौसम कैसा रहने वाला है. किन जिलों में बारिश होगी, किन जिलों में वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कौन-कौन से जिले शामिल हैं. इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे. झारखंड में मानसून की लगातार बारिश हो रही है. कल यानी बुधवार 27 अगस्त को भी कम से कम 9 जिलों में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात और वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि रांची और खूंटी, गुमला समेत 9 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा-वज्रपात होने की संभावना है. राज्य के दक्षिणी एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है.

झारखंड के इन 9 जिलों में वज्रपात की आशंका

  • रांची
  • गुमला
  • लोहरदगा
  • सिमडेगा
  • खूंटी
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • पूर्वी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • रामगढ़

2 दिन में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा

मौसम विभाग ने कहा है कि 2 दिन के दौरान झारखंड के उच्चतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद अगले 3 दिन के दौरान उच्चतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गुमला के डुमरी में हुई 55.2 मिलीमीटर वर्षा

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा. कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 55.2 मिलीमीटर वर्षा गुमला जिले के डुमरी में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.

Kal Ka Mausam: झारखंड में 24 घंटे में 3.4 मिमी बरसा मानसून

सिर्फ एक दिन के मौसम की बात करें, तो झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से 56 फीसदी कम वर्षा हुई. इस दौरान 7.8 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 3.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. पूरे झारखंड में हालांकि, अभी सामान्य से 32 फीसदी अधिक वर्षा हुई है. झारखंड में मानसून के इस सीजन में 1 जून से 26 अगस्त तक 1003.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से वर्षा 759.1 मिलीमीटर से अधिक है.

24 घंटे के दौरान कहां-कितनी बारिश हुई, देखें पूरी लिस्ट

  • डुमरी में 55.2 मिलीमीटर
  • पालकोट में 26.4 मिलीमीटर
  • हंटरगंज में 21.1 मिलीमीटर
  • दियाकेल खूंटी में 20.5 मिलीमीटर
  • लातेहार बालूमाथ में 19.5 मिलीमीटर
  • मनोहरपुर में 16 मिलीमीटर
  • कुरडेग में 14.2 मिलीमीटर
  • रांची में 13.3 मिलीमीटर
  • चंदवा में 11.8 मिलीमीटर
  • चाईबासा में 11.1 मिलीमीटर
  • सोनुआ में 11 मिलीमीटर
  • लोहरदगा में 11 मिलीमीटर
  • बहरागोड़ा में 9.8 मिलीमीटर
  • अमरापाड़ा में 9 मिलीमीटर
  • बीएयू कांके में 8.2 मिलीमीटर
  • मनोहरपुर में 7.4 मिलीमीटर

रांची में अधितम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान

झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने अलग से पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें कहा है कि दिन में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे. गर्जन अथवा हल्की वर्षा होने की संभावना है. रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड के इन 9 जिलों में 1000 मिमी से अधिक वर्षा हुई

  • धनबाद में 1167.2 मिमी
  • पूर्वी सिंहभूम में 1483.5 मिमी
  • जामताड़ा में 1088.6 मिमी
  • लातेहार में 1222.4 मिमी
  • रामगढ़ में 1070.3 मिमी
  • रांची में 1263.7 मिमी
  • सरायकेला-खरसावां में 1307.1 मिमी
  • सिमडेगा में 1080.6 मिमी
  • पश्चिमी सिंहभूम में 1083.4 मिमी

इसे भी पढ़ें

हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए चाकुलिया में लांच होगा अबुआ हाथी ऐप

झारखंड विधानसभा के बाहर सत्ता पक्ष ने किया हंगामा, भाजपा ने कही ये बात

अगस्त में कितनी हुई बारिश, यहां देखें 23 दिन का आंकड़ा

Aaj Ka Mausam: रांची, खूंटी समेत 9 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, ये है IMD का अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola