Sarkari Naukri: जूनियर इंजीनियर प्रतियोगिता परीक्षा 23 अक्टूबर से, प्रवेश पत्र की तकनीकी गड़बड़ी होगी दूर

Updated at : 07 Feb 2024 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri: जूनियर इंजीनियर प्रतियोगिता परीक्षा 23 अक्टूबर से, प्रवेश पत्र की तकनीकी गड़बड़ी होगी दूर

Sarkari Naukri: रांची, जमशेदपुर, धनबाद व हजारीबाग जिला में अवस्थित पांच केंद्रों पर सीबीटी मोड में परीक्षा ली जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इन केंद्रों पर लगभग 35000 अभ्यर्थी परीक्षा लिखेंगे.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के तत्वावधान में 23 अक्टूबर से डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (जूनियर इंजीनियर) परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. लगभग 35000 अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित (सीबीटी मोड) परीक्षा लिखेंगे. 1285 पदों पर जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए परीक्षा सात नवंबर तक चलेगी. आयोग ने परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों का ऑनलाइन प्रवेश पत्र निर्गत किया है. 18 अक्टूबर से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर रहे हैं.

अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति

कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि अलग-अलग क्रमांक से प्रवेश पत्र डाउनलोड हो रहा है. इस कारण अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसकी शिकायत शुक्रवार को आयोग के परीक्षा नियंत्रक से की गयी. इसके बाद आयोग की ओर से बताया गया कि एक ही अभ्यर्थी का अलग-अलग क्रमांक से प्रवेश पत्र डाउनलोड तकनीकी कारणों से हो रहा है. इसे ठीक कर लिया जायेगा. अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी. संबंधित सभी अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी दे दी गयी है. परीक्षा केंद्र पर भी तकनीकी गड़बड़ी दूर की जा सकेगी.

Also Read: झारखंड में सरकारी प्रतियोगिता परीक्षा में छात्र नहीं होंगे शामिल, तो शिक्षकों को नहीं मिलेगा इंक्रीमेंट
इन जिला मुख्यालयों के केंद्रों पर होगी परीक्षा

रांची, जमशेदपुर, धनबाद व हजारीबाग जिला में अवस्थित पांच केंद्रों पर सीबीटी मोड में परीक्षा ली जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इन केंद्रों पर लगभग 35000 अभ्यर्थी परीक्षा लिखेंगे.

वर्ष 2021 में निकला था विज्ञापन, तीन जुलाई को हुई थी परीक्षा

आयोग ने विभिन्न विभागों में 1285 जूनियर इंजीनियरों की बहाली के लिए 28 दिसंबर 2021 को विज्ञापन प्रकाशित किया था. तीन जुलाई 2022 को परीक्षा ली गयी थी. परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा के पूर्व प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाया. बाद में नामकुम थाना में अभ्यर्थियों ने प्राथमिकी भी दर्ज करायी. मामले में आरोपी के पकड़े जाने के बाद आयोग ने उक्त परीक्षा को रद्द कर पुन: नये सिरे से परीक्षा लेने की तैयारी शुरू की. परीक्षा लेनेवाली एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर हटा दिया गया. नयी एजेंसी का चयन कर आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से नये सिरे से फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने को कहा था. इसके बाद 18 अक्तूबर से प्रवेश पत्र निर्गत किया गया.

Also Read: झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा रद्द, 1289 पदों पर जूनियर इंजीनियर्स की होनी थी नियुक्ति

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola