Ranchi News एक्सपो उत्सव का 16 सिंतबर को फैशन शो के साथ होगा आगाज
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई), रांची ने सोमवार को अपने कार्यालय में एक्सपो उत्सव-2025 के पोस्टर और कार्यक्रम सूची का अनावरण किया.
विज्ञापन
जेसीआई रांची ने किया एक्सपो उत्सव-2025 का पोस्टर अनावरण, 22 सितंबर की शाम छह बजे होगा समापन
रांची. जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई), रांची ने सोमवार को अपने कार्यालय में एक्सपो उत्सव-2025 के पोस्टर और कार्यक्रम सूची का अनावरण किया. मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक्सपो उत्सव का पहला आयोजन 16 सितंबर को फैशन शो के आगाज के साथ होगा. इवेंट के दूसरे दिन 17 सितंबर को एक्सपो ट्रेजर हंट और डॉग शो, तीसरा दिन 18 सितंबर को हेल्थी बेबी एंड मोम शो और योगा कंपीटिशन, चौथा दिन 19 सितंबर को वॉयस ऑफ एक्सपो सिंगिंग कंपीटिशन, पांचवें दिन 20 सितंबर को तंबोला और मिड नाइट बाजार जो कि रात 12 बजे तक रहेगा. 21 सितंबर को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस व एक्सपो धीनाक धिन धा डांस कंपीटिशन होगा. 22 सितंबर की शाम छह बजे से एक्सपो उत्सव का समापन समारोह रहेगा. पोस्टर अनावरण कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सन्नी केडिया, नितिन पोद्दार, सिद्धार्थ जयसवाल, अभिषेक जैन, दीपक पटेल, सौरभ नरेडी, आदिश्य जालान, साकेत अग्रवाल, निखिल मोदी, तरुण अग्रवाल, प्रशांत पाटोदिया, आशा मोदी, दीपा बंका, रजनी धानधनिया, शीतल लखोटिया, रुचि झुनझुनवाला, श्वेता माहेश्वरी, राधिका मोदी व अन्य सदस्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










