JSSC Result: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 2017 में ली थी परीक्षा, 2023 में आया रिजल्ट, 1633 अभ्यर्थी पास

JSSC Result|झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पंचायत सचिव नियमित भर्ती और बैकलॉग भर्ती के सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. पंचायत सचिव (ग्रामीण विकास विभाग) - नियमित भर्ती में 1517 लोगों का चयन किया गया है, जबकि 116 लोगों का चयन बैकलॉग भर्ती के तहत किया गया है.
JSSC Result: झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में आहूत झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर उन लोगों के लिए खुशखबरी आयी, जिन्होंने पंचायत सचिव (ग्रामीण विकास विभाग)- नियमित भर्ती और बैकलॉग भर्ती के लिए वर्ष 2017 में परीक्षा दी थी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने ‘इंटरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिंदी टंकन अर्हता धारक पद हेतु) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2017’ का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें 1633 लोगों को सफल घोषित किया गया है और तीन लोगों के रिजल्ट को लंबित रखा गया है.
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) ने रविवार (9 अप्रैल 2023) को पंचायत सचिव (ग्रामीण विकास विभाग) के लिए नियमित भर्ती और बैकलॉग भर्ती की लिस्ट भी जारी कर दी. इसमें बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रिजल्ट जारी किया जा रहा है. पंचायत सचिव (ग्रामीण विकास विभाग) – नियमित भर्ती में 1517 लोगों का चयन किया गया है, जबकि 116 लोगों का चयन बैकलॉग भर्ती के तहत किया गया है. 3 अभ्यर्थियों (लक्ष्मी बाला, रुबी कुमारी और शिप्रा समद्दार) का रिजल्ट लंबित रखा गया है.
Also Read: JSSC Results: 6 साल बाद निकला पंचायत सचिव व लिपिक परीक्षा का रिजल्ट, इतने अभ्यर्थी हुए सफल
आयोग की ओर से बताया गया है कि जिन तीन अभ्यर्थियों को लंबित सूची में रखा गया है, उन अभ्यर्थियों की रिक्ति सहित परीक्षा फल वांछित प्रमाण पत्र नहीं मिल पाये हैं. इसलिए उन्हें लंबित की सूची में रखा गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सबसे ज्यादा 155 अभ्यर्थी बोकारो से सफल घोषित किये गये हैं, जबकि खूंटी से किसी का नाम इस सूची में नहीं है.
-
बोकारो- 155
-
गिरिडीह- 124
-
हजारीबाग – 117
-
पूर्वी सिंहभूम- 109
-
पलामू – 104
-
रामगढ़ – 94
-
धनबाद – 90
-
गोड्डा – 84
-
रांची – 81
-
गढ़वा – 75
-
दुमका – 74
-
चतरा – 67
-
पश्चिमी सिंहभूम – 65
-
साहिबगंज – 57
-
कोडरमा – 54
-
देवघर – 53
-
सरायकेला-खरसावां – 47
-
जामताड़ा – 41
-
गुमला – 34
-
पाकुड़ – 34
-
लातेहार – 27
-
लोहरदगा – 25
-
सिमडेगा – 22
-
खूंटी -0
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




