JSSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग, हजारीबाग से रांची तक पदयात्रा करेंगे अभ्यर्थी, जेएसएससी का करेंगे घेराव

JSSC CGL 2023 परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर हजारीबाग से रांची तक अभ्यर्थी करेंगे पदयात्रा. 30 सितंबर को जेएसएससी कार्यालय का होगा घेराव.
Table of Contents
JSSC CGL : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में कथित तौर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत अभ्यर्थियों और 2 कोचिंग संस्थानों ने की है. हजारीबाग में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने हजारीबाग से रांची तक पदयात्रा करने और रांची के नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है.
21 और 22 सितंबर को हुई थी जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा
जेएसएससी सीजीएल-2023 की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को पूरे झारखंड में हुई थी. अब इस परीक्षा को रद्द करने की मांग छात्रों ने कर दी है. शुक्रवार को हजारीबाग जिले के गांधी मैदान में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने एक बैठक की. इसमें तय हुआ कि हजारीबाग से रांची तक पदयात्रा करेंगे और नामकुम में जेएसएससी कार्यालय का घेराव करेंगे.
29 सितंबर को सुबह 7 बजे हजारीबाग से रवाना होंगे अभ्यर्थी
ये सभी अभ्यर्थी 29 सितंबर को सुबह 7 बजे हजारीबाग से रांची के लिए रवाना होंगे. इनका कहना है कि एजेंसी के जरिए इस बार पेपर लीक करवाया गया है. जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकात करने वालों में शामिल अभ्यर्थी विनय कुमार ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को यह जानकारी दी.
विनय कुमार को भी कमेटी ने जांच के लिए रांची बुलाया है
विनय कुमार ने बताया कि बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुआ है. इस नौकरी की चाह में वर्ष 2019 में 35,000 रुपए की नौकरी छोड़ दी थी. इस परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. इसे रद्द करवाकर रहेंगे. इसके लिए भले जान चली जाए, विद्यार्थियों का करियर बर्बाद नहीं होने देंगे. विनय कुमार को भी जेएसएससी की ओर से गठित जांच दल ने 30 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए ऑफिस बुलाया है.
Also Read
JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के लिए बनी कमेटी, 6 लोगों को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया
JSSC CGL: सीजीएल परीक्षा की हो जांच, राज्यपाल संतोष गंगवार ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र
JSSC CGL Exam: जेएसएससी ऑफिस के समक्ष अभ्यर्थियों का हंगामा, साक्ष्य सौंपे, सचिव ने दिया ये आश्वासन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




