Sports : पश्चिम सिंहभूम को हरा कर रांची चैंपियन

Updated at : 20 Apr 2025 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : पश्चिम सिंहभूम को हरा कर रांची चैंपियन

जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वनडे क्रिकेट

विज्ञापन

जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वनडे क्रिकेट

रांची.

पश्चिम सिंहभूम को हरा कर रांची ने जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वनडे क्रिकेट का खिताब जीत लिया. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गये फाइनल में रांची ने मेजबान पश्चिम सिंहभूम को आठ विकेट से हराया. टॉस जीत कर रांची ने फील्डिंग करने का फैसला किया. पश्चिम सिंहभूम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 190 रन बनाये. टीम के लिए प्रियंका सवैयां ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. चांकमुनी पूर्ति ने नाबाद 38, रश्मि गुड़िया ने 23, इसरानी सोरेन ने 22 और पिंकी तिर्की ने 19 रन जोड़े. रांची की पल्लवी कुमारी और पलक कुमारी ने क्रमश: 19 व 36 रन देकर दो-दो विकेट लिये. जवाब में रांची ने 38.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. रांची की ओर से प्रिया कुमारी ने 14 चौकों की मदद से नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली. कुमारी मेघा ने 51 रन बनाये. मेघा ने चार चौकों व एक छक्का लगाया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 80000 रुपये का चेक दिया. वहीं, विशिष्ट अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 60000 रुपये देकर पुरस्कृत किया. प्रिया कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola