Sports : धनबाद सीनियर महिला टीम ने देवघर को 233 रनों से हराया

Updated at : 13 Apr 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : धनबाद सीनियर महिला टीम ने देवघर को 233 रनों से हराया

जेएससीए अंतर जिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

धनबाद.

दुर्गा मुर्मू व वृष्टि कुमारी के शानदार प्रदर्शन के बदौलत धनबाद सीनियर महिला टीम ने शनिवार को रांची के ओवल मैदान में खेले गये जेएससीए अंतर जिला वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर को 233 रनों के विशाल अंतर से हराया. टॉस जीतकर धनबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 317 रनों का स्कोर बनाया. दुर्गा मुर्मू ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ते हुए 149 रन बनाए. अनंदिता किशोर ने 53 अंजली सोरेन ने 30 और आयशा अली ने 24 रन बनाया. देवघर की सोनिया कुमारी ने 33 और अंजली हेंब्रम ने 61 रन देते हुए दो-दो विकेट झटके. दूसरी पारी में देवघर की टीम 35.3 ओवर में 84 रन पर ऑलआउट हो गयी. सोनिया कुमारी ने 22, अंजली सोरेन ने 19, पूर्णिमा कुमारी ने 16 रन बनाये. धनबाद की वृष्टि कुमारी ने 16 रन देते हुए सात विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola