एक जुलाई से जेएसबीसीएल करेगा खुदरा शराब की बिक्री

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इस संबंध में जल्द ही जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. राज्य में एक जुलाई से खुदरा शराब दुकानों का संचालन जेएसबीसीएल द्वारा किया जायेगा. प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से 30 जून तक ही खुदरा शराब की दुकानों का संचालन किया जायेगा. इस संबंध में जल्द ही जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा. नयी उत्पाद नीति लागू होने तक जेएसबीसीएल की देखरेख में खुदरा शराब दुकानों का संचालन होगा. नयी उत्पाद नीति लागू करने को लेकर भी अगले सप्ताह जिलों को दिशा-निर्देश भेजा जायेगा. उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य में शराब आपूर्ति करने वाली कंपनियों की बकाया राशि का भुगतान का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि विभागीय मंत्री ने पिछले दिनों हुई बैठक में कंपनियों को जल्द बकाया राशि भुगतान का आश्वासन दिया था. नयी उत्पाद नीति जल्द लागू करने की मांग झारखंड शराब व्यापारी संघ ने नयी उत्पाद नीति जल्द लागू करने की मांग की है. संघ के महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल मंगलवार को उत्पाद आयुक्त रविशंकर शुक्ला से मिले. उन्होंने राज्य में उत्पाद प्रस्तावित नीति जल्द लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि नीति लागू करने में हो रहे विलंब से राजस्व का नुकसान होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola