JPSC: 45 की उम्र में किया आवेदन, अब 56 के हो गए फिर भी जारी है रिजल्ट का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
jpsc pending result

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image)

JPSC News: जेपीएससी की भर्तियों में हो रही देरी ने राज्य की नियुक्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. छठी सीमित उपसमाहर्ता जैसी परीक्षाओं का रिजल्ट नहीं आया है.

विज्ञापन

संजीव सिंह की रिपोर्ट

JPSC News: झारखंड में नियुक्ति का आलम यह है कि एक तरफ जेएसएससी नियुक्ति विज्ञापन निकालने के बाद उसे रद्द कर रहा है, तो दूसरी ओर जेपीएससी में अब तक लगभग 1728 नियुक्तियां लंबित हैं. राज्य सरकार में कार्यरत कर्मियों को डिप्टी कलक्टर बनाने के लिए आयोग द्वारा छठी सीमित उपसमाहर्ता (डिप्टी कलक्टर) के 28 पदों के लिए 25 सितंबर 2018 में विज्ञापन निकाला गया था. इसमें अभ्यर्थियों की उम्रसीमा का निर्धारण एक अगस्त 2015 को अधिकतम 45 वर्ष किया. अब जिस कर्मचारी या अधिकारी ने अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन किया, अब वह परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार करते-करते 56 वर्ष के हो गए. नियमानुसार 60 वर्ष यानी चार वर्ष बाद वह रिटायर भी हो जाएंगे. आयोग ने 10 और 11 जनवरी 2026 को लिखित परीक्षा ली, 21 फरवरी 2026 को मॉडल आंसर की निकाला, लेकिन रिजल्ट निकालना ही भूल गया. रिजल्ट के बाद इंटरव्यू लेना भी बाकी है. 

मेडिकल और अन्य महत्वपूर्ण भर्तियां भी फंसी

इतना ही नहीं आयोग ने होम्योपैथिक चिकित्सक, यूनानी चिकित्सक और आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी के कुल 422 पदों पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2022 में ही विज्ञापन जारी किया है, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. विवि में अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया भी एक साल से अधिक समय से रुकी पड़ी है. इसी प्रकार विवि में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी 2018 से ही जारी है. आयोग में झारखंड पात्रता परीक्षा, बीएयू शिक्षक व अधिकारी नियुक्ति प्रक्रिया भी रुकी हुई है. वहीं विवि शिक्षकों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया चल ही रही है. 

लंबित नियुक्ति परीक्षाएं

क्रमपरीक्षा का नामपदों की संख्या
1छठी सीमित उपसमाहर्ता28
2पॉलिटेक्निक व्याख्याता349
3पॉलिटेक्निक व्याख्याता (बैकलॉग)6
4इंजीनियरिंग कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर11
5ड्रग इंस्पेक्टर30
6विधि विज्ञान प्रयोगशाला सहायक निदेशक15
7विश्वविद्यालय गैर शैक्षणिक अधिकारी23
8विधि विज्ञान प्रयोगशाला निदेशक1
9बॉयलर इंस्पेक्टर5
10फैक्ट्री इंस्पेक्टर14
11प्रोजेक्ट मैनेजर30
12फूड एनालिस्ट2
13फॉरेस्ट रेंज अफसर170
14सहायक वन संरक्षक79
15सिविल जज (जूनियर)138
16यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी78
17होम्योपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी137
18आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी207
19सिविल सेवा बैकलॉग (2023)7
20सिविल सेवा बैकलॉग (2025)45
21एपीपी (रेगुलर)134
22एपीपी (बैकलॉग)26
23सिविल सेवा (रेगुलर)103
24मेडिकल कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर90

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola