ePaper

JPSC Exam 2021 : झारखंड में जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा की तैयारी हुई शुरू, 3.69 लाख अभ्यर्थियों की मांगी गयी सूची, जानें कब हो सकती है परीक्षा

Updated at : 30 Jun 2021 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
JPSC Exam 2021 : झारखंड में जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा की तैयारी हुई शुरू, 3.69 लाख अभ्यर्थियों की मांगी गयी सूची, जानें कब हो सकती है परीक्षा

इसके लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजकर केंद्र की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है. कुछ जिलों द्वारा पिछली बार भेजी गयी सूची में त्रुटि रह गयी थी, आयोग ने वैसे जिलों से त्रुटि में सुधार करते हुए पूरी तरह से सुरक्षित परीक्षा केंद्र की सूची मांगी है.

विज्ञापन

7th JPSC Latest news, jharkhand jpsc exam news रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सातवीं, आठवीं, नौवीं और 10वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की तैयारी एक बार फिर से शुरू की है. कुल पांच लाख आवेदन में से स्क्रूटनी में सही पाये गये तीन लाख 69 हजार अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने के लिए केंद्र का निर्धारण करने की कार्रवाई शुरू की गयी है. आयोग ने राज्य के सभी 24 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है.

इसके लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजकर केंद्र की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है. कुछ जिलों द्वारा पिछली बार भेजी गयी सूची में त्रुटि रह गयी थी, आयोग ने वैसे जिलों से त्रुटि में सुधार करते हुए पूरी तरह से सुरक्षित परीक्षा केंद्र की सूची मांगी है.

कोरोना गाइडलाइन के आधार पर होगी परीक्षा :

परीक्षा कोरोना गाइडलाइन के आधार पर ही होगी. राज्य में कोरोना संक्रमण के कम होने और राज्य सरकार की ओर से अॉफलाइन परीक्षा आयोजन की छूट मिलने के बाद ही आयोग परीक्षा तिथि का निर्धारण करेगा. मालूम हो कि आयोग ने दो मई 2021 को पीटी लेने की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर आयोग ने 19 अप्रैल 2021 को पीटी रद्द करने की घोषणा कर दी.

252 पदों के लिए होनी है परीक्षा

आयोग द्वारा चार सिविल परीक्षाओं के माध्यम से कुल 252 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इनमें उपसमाहर्ता के 44 पद, डीएसपी के 40 पद, जिला समादेष्टा के 16 पद, कारा अधीक्षक के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 65 पद, झारखंड शिक्षा सेवा के 41 पद, अवर निरीक्षक राजस्व के 10 पद, कृषि पशुपालन सहायक निबंधक के छह पद, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक के दो पद, नियोजन पदाधिकारी के नौ पद और प्रोबेशन पदाधिकारी के 17 पद शामिल हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola