JPSC सिविल सेवा पीटी का रिजल्ट जारी, 2204 अभ्यर्थी सफल, 18 जुलाई से मुख्य परीक्षा

सफल अभ्यर्थी. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
JPSC Civil Services: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 103 पदों के लिए सिविल सेवा रेगुलर प्रारंभिक परीक्षा (पीटी)-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें 2204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं.
रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट
JPSC Civil Services: जेपीएससी एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 18 से 20 जुलाई 2026 तक रांची के अलग-अलग केंद्रों पर होगी. इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म नौ जुलाई 2026 (शाम पांच बजे) तक भरे जायेंगे. जबकि हार्ड कॉपी 14 जुलाई 2026 तक जमा होंगे.
मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी
JPSC मुख्य परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी. 18 जुलाई को प्रथम पाली में प्रथम पत्र और दूसरी पाली में द्वितीय पत्र, 19 जुलाई को प्रथम पाली में तीसरे पत्र और द्वितीय पाली में चौथे पत्र की परीक्षा होगी, जबकि 20 जुलाई को प्रथम पाली में पांचवें और द्वितीय पाली में छठे पत्र की परीक्षा होगी. 950 अंको की मुख्य परीक्षा के बाद 100 अंक का इंटरव्यू का आयोजन होगा. मुख्य परीक्षा में प्रथम पत्र 100 अंक, द्वितीय पत्र 150 अंक की होगी, जबकि अन्य पत्र की परीक्षा 200-200 अंकों की होगी. इंटरव्यू के लिए न्यूनतम अर्हतांक (qualifying marks) की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है.
आंसर-की को लेकर कई बार हुआ संशोधन
सिविल सेवा परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को राज्य के 564 केंद्रों पर ली गई थी. परीक्षा के लिए 2,17104 अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड जारी किया गया था. जबकि प्रथम पाली में 110973 व द्वितीय पाली में 110875 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसके बाद आयोग ने 20 अप्रैल 2026 को मॉडल आंसर -की जारी किया. प्रभात खबर ने आंसर- की में गई गड़बड़ियां उजागर की, तो आयोग ने आसंर -की को वेबसाइट से हटा लिया. इसके बाद आयोग ने 21 अप्रैल को सुधार कर फिर से आंसर- की जारी किया. इसमें भी गड़बड़ियां उजागर की गई, तो आयोग ने 26 मई 2026 को फिर फाइनल आंसर की जारी किया. प्रभात खबर ने इसमें भी गड़बड़ियां उजागर की, तो आयोग ने फाइनल आंसर की जारी करने के बाद 19 जून 2026 को फिर संशोधित मॉडल आंसर-की जारी किया.
मामला हाइकोर्ट में था
इधर सिविल सेवा परीक्षा में उम्रसीमा में छूट देने का मामला हाइकोर्ट चला गया था. हाइकोर्ट में सुनवाई के बाद पीटी रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया. इसके बाद ही आयोग ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिया.
कुल 103 पदों पर होनी है नियुक्ति
सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 103 पदों पर नियुक्ति होनी है. इनमें उपसमाहर्ता के 28 पद, पुलिस उपाधीक्षक के 42 पद, जिला समादेष्टा (गृह) के दो पद, प्रोबेशन अधिकारी के चार पद, सहायक निदेशक (महिला बाल विकास) के तीन पद, सहायक निदेशक (कृषि) के दो पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, कारीधीक्षक के दो पद, सहायक निदेशक सह जिला जन संपर्क अधिकारी के 10 पद शामिल हैं. इनमें अनारक्षित के 50 पद, एसटी के 26 पद, एशसी के सात पद, बीसी वन के छह पद, बीसी टू के आठ पद व इडब्ल्यूएस के छह पद हैं. क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला को दो पद, दृषि नि:शक्त के दो पद, श्रवण नि:शक्त के चार पद और चलन नि:शक्त के एक पद तथा ऑटिज्म आदि के एक पद हैं.
ये भी पढ़ें…
झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही
RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










