JPSC 2021 Exam Update : जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख बढ़ सकती है आगे, जानें क्या है वजह, आवेदन फॉर्म भरने की आज है आखिरी तारीख

Published at :21 Mar 2021 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
JPSC 2021 Exam Update : जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख बढ़ सकती है आगे, जानें क्या है वजह, आवेदन फॉर्म भरने की आज है आखिरी तारीख

मालूम हो कि सर्वर डाउन रहने के कारण अभ्यर्थियों की मांग पर आयोग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च से बढ़ा कर 21 मार्च की. सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि दो मई निर्धारित की गयी है. उम्मीद से अधिक आवेदन आने के कारण अब प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने की पूरी संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, JPSC Exam latest Update रांची : जेपीएससी द्वारा सातवीं (2017), आठवीं (2018), नौवीं (2019) और 10वीं (2020) संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थी रविवार रात 11:45 बजे तक ही आवेदन कर सकेंगे. जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च की रात 11:45 बजे है. कुल 252 पदों के लिए आयोग को अब तक चार लाख 45 हजार आवेदन मिल चुके हैं.

मालूम हो कि सर्वर डाउन रहने के कारण अभ्यर्थियों की मांग पर आयोग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च से बढ़ा कर 21 मार्च की. सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि दो मई निर्धारित की गयी है. उम्मीद से अधिक आवेदन आने के कारण अब प्रारंभिक परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने की पूरी संभावना है.

बता दें कि छठी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में एक लाख 40 हजार आवेदन आये थे. इसके लिए आयोग को पूरे राज्य में आठ केंद्र बनाने पड़े थे. अब जबकि साढ़े चार लाख से अधिक आवेदन मिलने पर आयोग प्रश्न पत्र, उत्तरपुस्तिका, केंद्र व मॉनिटरिंग को लेकर पसोपेश में हैं. अभ्यर्थी के बढ़ने से अब प्रारंभिक परीक्षा की तिथि भी दो मई 2021 से आगे बढ़ने की संभावना प्रबल हो गयी है.

खेलकूद कोटा में सशर्त आरक्षण का लाभ :

स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं. बता दें कि खेलकूद कोटा में सशर्त आरक्षण का लाभ मिलेगा. पुलिस सेवा के लिए अनारक्षित/पिछड़ा तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर तथा महिला की 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए. वहीं एससी/एसटी पुरुष की न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर व महिला की 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola