झामुमो ने सूर्या हांसदा को बताया अपराधी, भाजपा पर मसीहा बनाने का आरोप

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
झामुमो ने सूर्या हांसदा को बताया अपराधी, भाजपा पर मसीहा बनाने का आरोप

झामुमो ने सूर्या हांसदा के वर्ष 2003 से अब तक के सभी आरोप, केस डायरी व आरोपों की सूची जारी कर कहा है कि एक अपराधी को मसीहा बनाने में भाजपा जुटी है.

विज्ञापन

रांची. झामुमो ने सूर्या हांसदा के वर्ष 2003 से अब तक के सभी आरोप, केस डायरी व आरोपों की सूची जारी कर कहा है कि एक अपराधी को मसीहा बनाने में भाजपा जुटी है. जो पार्टी झारखंड में आदिवासियों द्वारा नकारी जा चुकी है. अब इस तरह के मामले में मुंह घुसा कर एक अपराधी को मसीहा बनाने में जुटी है. भाजपा और बाबूलाल बतायें कि एक अपराधी को टिकट देकर चुनाव क्यों लड़वाया. आखिर भाजपा को सीआइडी जांच पर क्यों भरोसा नहीं है. क्या सूर्या हांसदा पर लगे आरोप और केस डायरी व चलने वाले ट्रायल सभी झूठे हैं. वो 20 से अधिक हत्या, अपहरण, रंगदारी सहित अन्य मामलों के आरोपी है. उसके एनकाउंटर से क्षेत्र की जनता खुश है. जब भाजपा की सरकार अपराध पर नियंत्रण करने के लिए अपने स्टेट में इस तरह की कार्रवाई करे तो वह सही, मगर जब कोई अन्य सरकार करे तो भाजपा उसे मसीहा करार देने में जुट जाती है. यह कैसी राजनीति है. यह बात झामुमो विधायक सह केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कही. हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola