रांची के झिरी में बनेगा पार्क, हटेगा 40 एकड़ में फैला कचरे का पहाड़, सरकार की योजना को केंद्र ने दी सहमति

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Oct 2022 1:29 PM

विज्ञापन

रांची के झिरी में 40 एकड़ जमीन पर पिछले दो दशक से डंप किये जा रहे कूड़े-कचरों के पहाड़ को साफ किया जायेगा. राज्य सरकार की योजना को केंद्र ने सहमति दे दी है.

विज्ञापन

रांची के झिरी में 40 एकड़ जमीन पर पिछले दो दशक से डंप किये जा रहे कूड़े-कचरों के पहाड़ को साफ किया जायेगा. राज्य सरकार की योजना को केंद्र ने सहमति दे दी है. जुडको ने 18 महीनों में झिरी से कूडे के पहाड़ को हटा कर वहां एक पार्क विकसित करने की योजना बनायी है. वर्ष 2024 की बरसात के पहले ही योजना पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है. नगर विकास विभाग ने कंपनी के चयन के लिए रांची नगर निगम को टेंडर निकालने का आदेश दिया है.

झिरी में डंप किये गये कचरे के निष्पादन का काम निजी कंपनी को सौंपा जायेगा. चयनित कंपनी बायोरेमेडिएशन या बायो माइनिंग तरीके कचरे का निष्पादन करेगी. इस पर लगभग 136 करोड़ रुपये खर्च किया जायेगा. कंपनी कचरे के निष्पादन के लिए झिरी में ही प्लांट लगायेगी. बायोरेमेडिएशन या बायो माइनिंग तकनीक से कचरे के पहाड़ का 80 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह से निष्पादित कर दिया जायेगा.

बच गये 20 प्रतिशत अवशेष से खाली जगहों की लैंडफील के लिए इस्तेमाल किया जायेगा. राज्य गठन के बाद रिंग रोड पास झिरी में कचरे का डंपिंग यार्ड बनाया गया. वर्तमान में यहां प्रतिदिन डंप किये जानेवाले शहर के लगभग 600 टन कचरा से पहाड़ बन गया है. इसमें करीब 30 प्रतिशत कचरा मेडिकल वेस्ट है. कूड़े का डंपिंग यार्ड की वजह से आसपास के इलाके में रहनेवाले लोगों का जीवन नारकीय बन गया है. बदबू के अलावा इलाके में मक्खी-मच्छर का आतंक है. अपने घरों में लोग हर समय मच्छरदानी के अंदर ही कैद रहने पर विवश हैं. कचरे के ढेर से भूमिगत जल तक प्रदूषित हो गया है.

मालूम हो कि झिरी में कूड़ा निष्पादित करने की योजना पिछले 10 वर्षों से बन रही है. हालांकि, उसे अब तक मूर्त रूप नहीं दिया जा सका है. वर्ष 2010-11 में एटूजेड कंपनी ने कचरे काे डिस्पोज कर उससे टाइल्स बनाने की योजना पर काम किया था. दो साल तक एटूजेड ने काम किया. लेकिन, उसके काम को असंतोषजनक पाते हुए टर्मिनेट कर दिया गया. फिर 2014-15 में एसेल इंफ्रा नाम की कंपनी ने काम लिया. एसेल इंफ्रा ने कूड़े से बिजली बनाने की योजना बनायी. हालांकि, डेढ़ साल में ही कंपनी ने काम छोड़ दिया. इसके बाद सीडीसी नाम की कंपनी ने काम लिया. कार्य में अक्षम पाये जाने पर एक साल में इस कंपनी को भी चलता कर दिया गया.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola