मंत्री के ट्वीट से झारखंडी मजदूरों पर चली लाठी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 May 2020 4:38 AM
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ट्वीट किया कि मंगलवार को लुधियाना से एक स्पेशल ट्रेन झारखंड के लिए खुलेगी. इसके बाद मजदूर लुधियाना स्टेशन पर जुटने लगे
रांची : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ट्वीट किया कि मंगलवार को लुधियाना से एक स्पेशल ट्रेन झारखंड के लिए खुलेगी. इसके बाद मजदूर लुधियाना स्टेशन पर जुटने लगे. इन मजदूरों को वहां से हटाने के लिए पंजाब पुलिस ने बल का प्रयोग किया. इससे कई मजदूरों को चोटें आयी हैं.
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मंत्री की गलत सूचना के कारण झारखंडी मजदूरों की बेवजह पिटाई हो गयी. हद तो तब हो गयी, जब लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने मंत्री को विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न करने की नसीहत भी दे दी. यह भी स्पष्ट किया कि आज कोई ट्रेन लुधियाना से झारखंड के लिए नहीं जाने वाली है. कहा कि इस भ्रम के कारण मजदूरों की बेवजह पिटाई हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










