झारखंड ने सन 47 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्काउट चुने गये कुमार नृपेंद्र नाथ शाहदेव को किया याद

Updated at : 29 Nov 2020 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड ने सन 47 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्काउट चुने गये कुमार नृपेंद्र नाथ शाहदेव को किया याद

अखंड भारत (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश) में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्काउट चुने गये कुमार नृपेंद्र नाथ शाहदेव की जयंती पर झारखंड की राजधानी रांची में उन्हें याद किया गया. झारखंड के इस लाल को श्रद्धांजलि देने के लिए रांची स्थित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स झारखंड राज्य मुख्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची : अखंड भारत (भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश) में विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्काउट चुने गये कुमार नृपेंद्र नाथ शाहदेव की जयंती पर झारखंड की राजधानी रांची में उन्हें याद किया गया. झारखंड के इस लाल को श्रद्धांजलि देने के लिए रांची स्थित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स झारखंड राज्य मुख्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया.

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स झारखंड के राज्य सचिव डॉ श्रीमोहन सिंह ने बताया कि 29 नवंबर, 1929 को अखंड भारत में झारखंड प्रांत में जन्मे कुमार नृपेंद्र नाथ शाहदेव ने 1947 में फ्रांस के मॉयजोन में स्काउटिंग के छठे विश्व जंबूरी में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था. इस समारोह में किंग जॉर्ज द सिक्थ व क्वीन मैरी ने उन्हें स्काउटिंग का विश्व का सर्वश्रेष्ठ सम्मान ‘बुशमैन थॉग्स’ प्रदान किया था.

भारत लाैटने पर प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के तीनमूर्ति भवन में कुमार नृपेंद्र नाथ शाहदेव व उनकी टीम के सम्मान में विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया था. पंडित नेहरू ने उन्हें और उनकी टीम को भारत की स्वतंत्रता के वाहकों की टोली कहकर सम्मानित किया था.

Also Read: Jharkhand News: जड़ी-बूटी का भंडार है लुगु पर्वत, बरगद पेड़ की जड़ से टपकता है पेट के रोगों को दूर करने वाला पानी

उनका जन्म जरियागढ़ के राज परिवार में हुआ था. रांची स्थित जिला स्कूल के स्काउट के रूप में वह फ्रांस गये थे. इस वर्ल्ड जम्बूरी में 44 हजार स्काउट्स ने भाग लिया था. रविवार को उनकी जयंती पर राज्य मुख्यालय में झंडोत्तोलन हुआ. इसके बाद कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने कुमार नृपेंद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. वहां मौजूद लोगों को कुमार नृपेंद्र के बारे में भी जानकारी दी गयी.

undefined

द ब्वॉय स्काउट्स एसोसिएशन इन इंडिया का नेतृत्व करने वाले कुमार नृपेंद्र नाथ शाहदेव को अबुल कलाम आजाद ने पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी थी. आजाद ने 21 जून, 1947 को यह खत शिमला से लिखा था. इसी यात्रा के दौरान जब 15 अगस्त, 1947 को भारत आजाद हुआ, तो इंगलैंड में ब्रिटिश ध्वज को उतारकर तिरंगा झंडा लहराने का गौरव कुमार नृपेंद्रनाथ को मिला था. भारत में पंडित नेहरू ने तिरंगा फहराया और इंगलैंड में नृपेंद्रनाथ ने.

Also Read: IRCTC/Indian Railways News: झारखंड, बिहार और बंगाल को दक्षिण पूर्व रेलवे की सौगात, रांची से चलने वाली 10 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें 30 दिसंबर तक चलेंगी

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola