ePaper

Jharkhand Weather: रांची में गरज के साथ बारिश, झारखंड के 9 जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 18 Jul 2025 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather rain

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची में मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. राज्य के नौ जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. इनमें सिमडेगा, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और बोकारो शामिल है. यहां गरज के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. सिमडेगा, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और बोकारो जिले में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. यहां मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 जुलाई तक बारिश की संभावना है.

मौसम का पूर्वानुमान

झारखंड में फिर भारी बारिश की चेतावनी


झारखंड अभी भारी बारिश से ठीक से उबरा भी नहीं है कि एक बार फिर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की मानें तो 23 और 24 जुलाई को झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां) एवं मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद) भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है. राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश कहर ढा सकती है. इस बाबत आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

गरज के साथ चलेंगी तेज हवाएं, हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक तक झारखंड में बारिश के आसार हैं. राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) भी चलेंगी. वज्रपात की भी आशंका है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड में पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम का मिजाज?

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा. कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 60.8 मिमी खूंटी जिले के अड़की में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया हाथियों का झुंड, 3 की मौत, खोखले साबित हो रहे बचाव के दावे

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola