ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में 3 घंटे के अंदर झमाझम बारिश से राहत, वज्रपात की चेतावनी

Updated at : 03 May 2025 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Rain Alert

Jharkhand Rain Alert

Jharkhand Weather Today: झारखंड में कुछ ही देर में मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिलनेवाली है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के नौ जिलों में अगले कुछ घंटे में झमाझम बारिश होगी. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. लोगों से सा‍वधान रहने की अपील की गयी है. आईएमडी ने लोहरदगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि रांची समेत आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में मौसम का मिजाज कुछ ही देर में बदलनेवाला है. तीखी धूप और उमस के बीच मौसम में बदलाव से लोगों को काफी राहत मिलेगी. मौसम विभाग की मानें तो रांची और लोहरदगा समेत नौ जिलों में झमाझम बारिश होगी. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने लोहरदगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि रांची समेत आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

लोहरदगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी


झारखंड के लोहरदगा जिले के कुछ भागों में कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो से तीन घंटे में जोरदार बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

रांची समेत 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट


झारखंड के चतरा, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में तीन घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

धनबाद समेत चार जिलों के लिए येलो अलर्ट

धनबाद, गिरिडीह, खूंटी और कोडरमा जिले में कुछ ही घंटे में तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही झमाझम बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छह मई तक बारिश की संभावना

झारखंड में छह मई तक बारिश के आसार हैं. रांची और उसके आस-पास के इलाकों में भी छह मई तक बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने पांच मई तक के लिए चेतावनी जारी की है.

ये भी पढ़ें: पलामू में क्रशर प्लांट में खड़ी पोकलेन को अपराधियों ने किया आग के हवाले, फायरिंग करते हुए भागे

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola