ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में बेमौसम बारिश से मिली राहत, 30 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?

Updated at : 25 Mar 2025 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather clear

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम के बदले मिजाज का असर खत्म हो गया. सोमवार को दिनभर धूप खिली रही. तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. 30 मार्च तक तापमान ऐसा ही रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में मौसम साफ हो गया है. मौसम के मिजाज में बदलाव का असर खत्म हो गया. बेमौसम बारिश से लोगों को राहत मिल गयी है. अब तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया.

साफ हो गया मौसम

झारखंड में पिछले चार दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव का असर समाप्त हो गया है. सोमवार से मौसम साफ हो गया. दिनभर धूप खिली रही. अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया. 30 मार्च तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने का अनुमान है. राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी चढ़ेगा.

मौसम का पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Hazaribagh Crime: एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड का खुलासा, चार अरेस्ट

35 डिग्री सेल्सियस रहा पलामू का तापमान


झारखंड में सबसे अधिक तापमान पलामू का 35 डिग्री सेल्सियस रहा. अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. रविवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. यह सोमवार को 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.

ये भी पढ़ें: Maiya Samman Yojana: बोकारो में मंईयां योजना के पैसे के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, जमकर किया हंगामा, देखें Video

पिछले 24 घंटे में जलडेगा में हुई सर्वाधिक बारिश


झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा के जलडेगा में हुई. वहां करीब 22 मिमी के आसपास बारिश हुई.

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: श्री बंशीधर नगर महोत्सव में अश्लील गानों से छवि धूमिल, राशि की कराएं ऑडिट, झारखंड के वित्त मंत्री ने सीएस को लिखा पत्र

ये भी पढ़ें: Video: झारखंड में नक्सलियों की साजिश नाकाम, बूढ़ा पहाड़ इलाके से दो किलो का IED बम बरामद

ये भी पढ़ें: Jharkhand ‍Budget 2025: रागिनी सिंह ने सदन में उठाया प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मामला, क्या बोले शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola