ePaper

Jharkhand Weather: तेज हवाओं के साथ बारिश-वज्रपात का येलो अलर्ट, आपके यहां आज कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 21 Jul 2025 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather today 21 july

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम.

Jharkhand Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. कहा है कि कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.

3 दिन में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होगी. इसके बाद अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि उत्तर बहार से झारखंड के रास्ते एक ट्रफ ओडिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके असर से झारखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी.

24 घंटे के दौरान झारखंड में सामान्य रहा मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा. कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. गुमला में सबसे ज्यादा 77.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. राज्य में सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 33.8 डिग्री रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा के उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा में उच्चतम तापमान में 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गयी. रांची में उच्चतम तापमान 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 30 डिग्री रह गया.

झारखंड के प्रमुख शहरों में कितना रहा तापमान

जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आयी और यह 32.8 डिग्री हो गया. डालटनगंज में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 31.6 डिग्री रह गया. बोकारो के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आयी और यहां का उच्चतम तापमान 31.5 डिग्री रह गया. चाईबासा के उच्चतम तापमान में 4 डिग्री की भारी भरकम गिरावट आयी. चाईबासा का उच्चतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस हो गया.

इसे भी पढ़ें : श्रावणी मेला 2025: देवघर में 1.90 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, सुल्तानगंज से रवाना हुए 285860 कांवरिया

रांची में 21 जुलाई को 2 बार हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रांची में 21 जुलाई को आसमान में बादल छाये रहेंगे. दिन में एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. रांची का उच्चतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड में सामान्य से 62% अधिक बरसा मानसून

झारखंड में अब तक 633.2 मिलीमीटर की वर्षा हुई है, जो 1 जून से 20 जुलाई के बीच 391.8 मिलीमीटर के सामान्य वर्षा की तुलना में 62 फीसदी अधिक है. सबसे ज्यादा 1171.9 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम में दर्ज की गयी है. रांची में 954.6 मिमी, डालटनगंज में 809.5 मिमी, बोकारो में 734.7 मिमी और चाईबासा में 734.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इन सभी जिलों में 85 से 95 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें

Air India Express Flight Cancel: एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची-दिल्ली फ्लाइट रद्द, गुस्से में यात्री

Good News for Palamu: पलामू के 105 गांवों के लिए खुशखबरी, नहर में छोड़ा गया मलय डैम का पानी

पश्चिमी सिंहभूम में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक जांच एवं परीक्षा 21 से, अपना शेड्यूल यहां चेक करें

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने 23-24 जुलाई के लिए जारी किया Red Alert

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola