Jharkhand Weather: नवरात्रि के रंग में भंग डाल सकती है बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather (Nature View)
Jharkhand Weather: झारखंड में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. दुर्गा पूजा (नवरात्रि) के दौरान राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज या वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में अभी बारिश के आसार हैं. नवरात्रि में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आठ अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. दुर्गा पूजा में राजधानी रांची में भी बारिश के आसार हैं.
वज्रपात का अलर्ट जारी
दुर्गा पूजा (नवरात्रि) में झारखंड में बारिश की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पांच और छह अक्टूबर को झारखंड में कहीं-कहीं पर गरज या वज्रपात की आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
रांची में बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक रांची और आसपास के इलाकों में आठ अक्टूबर तक आकाश में बादल छाए रहेंगे. गरज अथवा बारिश हो सकती है. नवरात्रि में राजधानी रांची में बारिश के आसार हैं.
पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हुई बारिश
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 15 मिलीमीटर सरायकेला में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस मौसम केंद्र रांची में रिकॉर्ड किया गया.
Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें पूरा हाल..
Also Read: Jharkhand weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, गांधी जयंती पर कहां होगी गरज के साथ बारिश?
Also Read: Weather Forecast: दुर्गा पूजा के साथ दीवाली और छठ में भी होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




