Jharkhand Weather: झारखंड में अभी निम्न दबाव के कारण होगी बारिश, आसमान में छाए रहेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

Published by : Kunal Kishore Updated At : 26 Sep 2024 8:57 AM

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की माने तो पलामू प्रमंडल के जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड के कई जिलों में दिख रहा है. मौसम विभाग ने पलामू प्रमंडल में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं कोल्हान और मध्य झारखंड में इसका खास असर दिख रहा है. वहीं, राजधानी में भी इसके असर से बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही. रांची में करीब पांच मिमी के आसपास बारिश रिकॉर्ड की गयी.

इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी

सबसे अधिक चाकुलिया में करीब 55 मिमी बारिश हुई. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि गुरुवार को पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात का भी अनुमान है. इस दौरान लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है जिससे वह वज्रपात से बच सकें. वहीं संताल परगना में भी इसका असर दिख सकता है. वहां भी तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. कहीं-कहीं आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. हल्की बारिश भी हो सकती है.

लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर राजधानी में मंगलवार की देर रात से ही दिखने लगा था. देर रात से ही राजधानी में रुक-रुक कर बारिश होती रही. राजधानी में मंगलवार की शाम 5.30 बजे से बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक करीब 15 मिमी के आसपास बारिश हुई. राजधानी के आसपास भी दिन भर बारिश होती रही. इसका असर जनजीवन पर भी पड़ा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी इन जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola