अगले कुछ दिनों तक झारखंड के इन इलाकों में लगातार होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, जानें कब से मिलेगी राहत

झारखंड के मौसम में अचानक हुए बदलाव अभी कुछ दिन और देखने को मिलेंगे. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक कई इलाकों में बारिश होगी. जबकि 17 तारीख से बारिश से राहत मिलेगी. कल भी रांची में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई.
Jharkhand Weather Forecast रांची : राज्य में मौसम के बिगड़े मिजाज को दुरुस्त होने में अभी पांच दिन लग जायेंगे. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 15-16 जनवरी तक आकाश में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 17 जनवरी से कोहरा और धुंध के बाद आकाश साफ हो जायेगा. इसके बाद न्यूनतम तापमान गिर सकता है.
13, 14 और 15 जनवरी को राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इधर, मंगलवार को राज्य के सभी जिलों में आकाश में बादल छाये रहे. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई. राजस्थान से चले पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा. मंगलवार को भी सबसे अधिक बारिश भवनाथपुर में ही हुई है. गढ़वा और डालटनगंज जिले में कहीं-
19 डिग्री सेसि हुआ अधिकतम तापमान : रांची. राजधानी का अधिकतम तापमान मंगलवार को 20 डिग्री सेसि नीचे हो गया. न्यूनतम तापमान 14 तथा अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. राजधानी में मंगलवार को करीब तीन मिमी बारिश भी हुई.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




