ePaper

Weather Forecast news: झारखंड में 10 फरवरी को फिर बारिश की संभावना, सरस्वती पूजा के दिन कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 04 Feb 2022 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast news: झारखंड में 10 फरवरी को फिर बारिश की संभावना, सरस्वती पूजा के दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast news: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. आगामी 10 फरवरी को फिर बारिश की संभावना जतायी गयी है. वहीं, शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है. बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast news: पश्चिमी विक्षोभ का असर इनदिनों झारखंड में दिख रहा है. शुक्रवार को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. वहीं, कहीं-कहीं बर्फवारी भी हुई है. बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 10 फरवरी को भी बारिश की संभावना जतायी है.

शुक्रवार को कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की हुई बारिश

केंद्रीय मौसम संस्थान, रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान में विक्षोभ और उत्तर भारत में हो रही बारिश और बर्फवारी का असर झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को देखने को मिला. वहीं, बारिश के बाद दिन भर आकाश में बादल छाये रहे.

10 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आगामी 10 फरवरी, 2022 को बारिश की संभावना जतायी है. इस दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. हालांकि, 5 फरवरी से 9 फरवरी, 2022 तक मौसम मुख्यत: साफ रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध रहेंगे, लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा.

Also Read: Sarkari Naukri: झारखंड में प्लस टू स्कूलों के लिए करीब 1400 टीचर्स के लिए जल्द निकलेगी वैकेंसी
शुक्रवार को राज्य में यलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र, रांची ने राज्य के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की गयी है. साथ ही पेड़ के नीचे नहीं रहने, बिजली के खंभों से दूर रहने एवं किसानों को खेतों में नहीं जाने की अपील की गयी है. इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी थी और इसका असर भी दिखा.

इन जिलों में हुई बारिश

शुक्रवार को रांची के अलावा हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ-साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई.

5 फरवरी से मौसम रहेगा साफ

मौसम केंद्र ने 5 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना जतायी है. बताया गया कि सरस्वती पूजा के दिन मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. इस दौरान हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलेगी. इससे ठंड बढ़ेगी.

Also Read: किसानों से आम की फसल खरीद कर नहीं हुआ भुगतान, गुमला के घाघरा थाने में केस दर्ज, जानें मामला

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola