ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड का कश्मीर बना ये जगह, दर्ज किया गया सबसे न्यूनतम तापमान

Updated at : 16 Dec 2024 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

झारखंड में फिर लौटेगी ठंड.

Jharkhand Weather: झारखंड में लोग ठंड से लगातार परेशान है. राज्य के कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहता है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को लोहदगा में सबसे कम तापमान रहेगा,

विज्ञापन

Jharkhand Weather : झारखंड में शीतलहर का कहर जारी है. सुबह धूप निकलने के बाद ही लोग बाहर निकलते हैं और शाम में सूरज ढल जाने के बाद घरों में कैद हो जाने को मजबूर हो जाते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज सोमवार को भी शीतलहर चलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क जाएगा. पश्चिमी सिंहभूम के जग्ननाथपुर और लोहरदगा में आज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज भी सबसे अधिक ठंडी लोहरदगा में पड़ेगी.

पिछले 24 घंटे में गढ़वा में रहा सबसे न्यूनतम तापमान

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो गढ़वा जिले में सबसे न्यूनतम तापमान रहा. यहां 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं 26.2 डिग्री के साथ चाईबासा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो 17 दिसंबर के बाद तापमान में बदलाव हो सकता है तो वहीं 21 और 22 दिसंबर को बारिश हो सकती है.

आज लोहरदगा में पड़ेगी सबसे अधिक ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को लोहरदगा में सबसे अधिक ठंड पड़ेगी. लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क जाएगा. वहीं सबसे अधिक तापमान गोड्डा, पाकुड़ और पश्चिमी सिंहभूम का रहेगा. यहां तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है.

Also Read: JSSC CGL Protest: आर-पार के मूड में छात्र, सीएम हाउस और राजभवन की सुरक्षा टाइट

Also Read: JSSC CGL Prostest: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बीच आयोग कार्यालय में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola