ePaper

Jharkhand Weather: मौसम कूल-कूल अब जाइए भूल, झारखंड में हीट वेव ढाएगी कहर, 9 जिलों के लिए चेतावनी

Updated at : 08 May 2025 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
Heat wave

Heat wave

Jharkhand Weather: झारखंड में अब हीट वेव से लोगों की परेशानी बढ़नेवाली है. झमाझम बारिश से मौसम कूल-कूल की जगह अब गर्मी और उमस से लोग परेशान होंगे. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 10 मई से 13 मई तक हीट वेव झारखंड के लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में झमाझम बारिश से कूल-कूल रहने के बाद अब गर्मी का कहर झेलने के लिए तैयार हो जाएं. हीट वेव कहर ढाएगी. तपती गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाएगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इस बाबत चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार झारखंड में 10 मई से गर्मी फिर कहर बरपाएगी. मौसम विभाग ने नौ जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार की दोपहर के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज बदला. रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

हीट वेव की चेतावनी जारी


झारखंड में 10 मई से हीट वेव परेशानी बढ़ाएगी. तीखी धूप और लहर के कारण घर से निकलना मुश्किल हो सकता है. मौसम विभाग की मानें तो 10 मई को तीन जिलों में हीट वेव का असर दिख सकता है. 11 से 13 मई तक राज्य के छह जिलों में हीट वेव का असर दिखने का अनुमान है. मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में मौसम ने ली करवट, रांची में झमाझम बारिश, 3 घंटे के अंदर इन 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट

तीन जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 10 मई को झारखंड के दुमका, पाकुड़ और गोड्डा जिले में हीट वेव (लहर) चल सकती है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Mock Drill Today: रांची में मॉक ड्रिल से पहले पुलिस और अफसरों के साथ NCC कैडेट्स को DC और SSP ने क्या दिए निर्देश?

छह जिलों में हीट वेव की चेतावनी


झारखंड के देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं 11 मई से 13 मई तक हीट वेव चल सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL Paper Leak: CID को अब तक नहीं मिला सबूत, मॉक ड्रिल के कारण हाईकोर्ट में दूसरे सत्र की सुनवाई स्थगित

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola