ePaper

Jharkhand Weather Forecast: मौसम का मिजाज बदला, रांची-खूंटी में वज्रपात के साथ होगी बारिश, IMD की चेतावनी

Updated at : 23 Aug 2022 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: मौसम का मिजाज बदला, रांची-खूंटी में वज्रपात के साथ होगी बारिश, IMD की चेतावनी

Jharkhand Weather Forecast: पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 9 मिलीमीटर वर्षा लोहरदगा जिला में दर्ज की गयी. इस दौरान अधिकतम तापमान देवघर में दर्ज किया गया, जो 35.2 डिग्री सेल्सियस था.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची और उससे सटे खूंटी जिला में अगले कुछ घंटों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग ने इस संबंध में तात्कालिक चेतावनी जारी की है. मंगलवार को जारी चेतावनी में लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गयी है. कहा गया है कि लोग सुरक्षित स्थानों में शरण लें. पेड़ के नीचे न जायें. बिजली के खंभों से दूर रहें. मौसम के सामान्य होने तक किसानों से खेत में भी नहीं जाने की अपील की गयी है.

लोहरदगा में हुई 9 मिमी वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 9 मिलीमीटर वर्षा लोहरदगा जिला में दर्ज की गयी. इस दौरान अधिकतम तापमान देवघर में दर्ज किया गया, जो 35.2 डिग्री सेल्सियस था. रांची का तापमान न्यूनतम रहा. यहां 22.6 डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather Update: झारखंड में आगामी 6 दिनों तक होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा रांची का मौसम
झारखंड के इन जिलों में नहीं हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में बारिश की बात करें, तो रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो, चाईबासा, देवघर, चतरा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में शून्य वर्षापात दर्ज किया गया. इस दौरान अधिकतम तापमान रांची में 30.5 डिग्री, जमशेदुपर में 35 डिग्री, डाल्टेनगंज में 33.3 डिग्री, बोकारो में 32.5 डिग्री, चाईबासा में 34.4 डिग्री, देवघर में 35.2 डिग्री, चतरा में 32.3 डिग्री, खूंटी में 31.8 डिग्री, गुमला में 31.5 डिग्री और सिमडेगा में 31.5 डिग्री सेल्सियसत दर्ज किया गया.

इन जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा

रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. रांची का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि जमशेदपुर का 3.2 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज का 1.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 2.3 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा का 3.5 डिग्री सेल्सियस. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है.

बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक

डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. हालांकि, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. बोकारो का न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola