ePaper

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आगामी 6 दिनों तक होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा रांची का मौसम

Updated at : 05 Aug 2022 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आगामी 6 दिनों तक होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा रांची का मौसम

Jharkhand Weather Update: 7 अगस्त से 11 अगस्त तक हर दिन बारिश की संभावना जतायी गयी है. कहा गया है कि 7, 8 और 9 अगस्त को झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 6 दिनों तक बारिश होगी. मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह पूर्वानुमान जारी किया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा गया है कि 6 अगस्त से 11 अगस्त तक राज्य में बारिश होगी. इसमें कहा गया है कि 6 अगस्त को राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल संभावना है.

11 अगस्त तक हर दिन होगी राज्य में वर्षा

इसी तरह 7 अगस्त से 11 अगस्त तक हर दिन बारिश की संभावना जतायी गयी है. कहा गया है कि 7, 8 और 9 अगस्त को झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. 10 और 11 अगस्त को भी हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी है.

Also Read: Jharkhand Weather : झारखंड में आसमान से बरसी मौत, पशुओं को चारा खिला रहे दो लोगों ने वज्रपात से तोड़ा दम
6 अगस्त को मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने अपनी चेतावनी में कहा है कि 6 अगस्त को मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है. 8 अगस्त को राज्य के दक्षिणी भाग यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं, 9 अगस्त को दक्षिणी तथा मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़) भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.

6 अगस्त को रांची में बादल छाये रहेंगे

राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों के लिए भी मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया गया है कि 6 अगस्त को आमतौर पर रांची में बादल छाये रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 7 अगस्त को दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 8 अगस्त के मौसम की बात करें, तो तापमान में गिरावट आयेगी. बादल छाये रहेंगे. मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

रांची में तापमान में आयेगी गिरावट

मंगलवार 9 अगस्त को तापमान में थोड़ी और गिरावट दर्ज की जायेगी. इस दिन अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है. इस दिन बादल छाये रहेंगे और दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 10 और 11 अगस्त को भी एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola