कड़कड़ाती ठंड से ठिठुर रहा झारखंड, सिमडेगा का पारा 6 से नीचे, जानें कब से मिलेगी राहत
Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Nov 2025 3:32 PM
कड़कड़ाती ठंड में सुबह में मार्निंग वॉक के लिए निकले लोग, Pic Credit- Chatgpt
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सर्दी का असर बढ़ गया है. सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 5.7°C और गुमला में 6°C रिकॉर्ड किया गया. राज्य के दस जिलों में तापमान 10°C से नीचे है. मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर से तापमान में 2-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है. शीतलहर और ठंडी हवाओं से बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा के मरीज सतर्क रहें.
Jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड में सर्दी का असर बढ़ गया है. पिछले दो दिनों से राज्य में ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग के अनुसार सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है. वहीं गोड्डा का न्यूनतम पारा 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.
राज्य के 10 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे
मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के दस जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है. सिमडेगा के बाद गुमला सबसे ठंडा जिला रहा है, जहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. तेज ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है.
Also Read: आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, पढ़ें; मौसम विभाग का वेदर अपडेट
न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 28 नवंबर से हवाओं का रुख बदलने की संभावना है. इससे न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. यह बदलाव दो दिसंबर तक जारी रहेगा. इस दौरान सुबह के समय धुंध और कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान में आंशिक बादल नजर आने की उम्मीद है.
बढ़ रहा शीतलहर का असर
राज्य में शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है. तेज हवा और गिरते तापमान के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. डॉक्टरों का कहना है कि कम तापमान और ठंडी हवाएं मिलकर शीतलहर को और खतरनाक बना देती हैं. ऐसे में बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा के मरीज खास सतर्कता बरतें. रात और सुबह के समय घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. इससे सड़क हादसे की आशंकाएं भी बढ़ जाती हैं. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
Also Read: गुमला सबसे ठंडा, रांची में भी बढ़ी सर्दी! जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










