आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, पढ़ें; मौसम विभाग का वेदर अपडेट

झारखंड में सुबह छाया रहेगा कोहरा.
Jharkhand Weather Today: झारखंड के मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. ठंडी हवाओं की वजह से लोग ठिठुरने लगे हैं. राजधानी रांची समेत कई जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया है. मौसम विभाग ने अपने वेदर अपडेट में क्या कहा है. आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, आप भी जान लें.
Table of Contents
Jharkhand Weather Today: झारखंड में तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है. इसकी वजह से ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है. तेज हवाओं की वजह से लोग ठिठुरने लगे हैं. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 22.4 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया है. बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड कम रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आंशिक बादल भी छाये रह सकते हैं.
रांची का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री हुआ
मौसम केंद्र रांची ने मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री है, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम है.
Jharkhand Weather Today: डालटेनगंज में भी पड़ रही कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, डालटेनगंज में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम है, तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेंटीग्रेड. डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 1 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. बोकारो में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आयी है.
चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम पारा में 0.6 डिग्री की गिरावट आयी है. यहां उच्चतम पारा 28.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. यहां न्यूनतम पारा 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा. झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक उच्चतम पारा 29.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया.
रांची में सुबह कोहरा, बाद में छायेगा बादल – मौसम विभाग
मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची में गुरुवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. यहां अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है. उच्चतम पारा 23 डिग्री और न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.
इसे भी पढ़ें
गुमला सबसे ठंडा, रांची में भी बढ़ी सर्दी! जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
ठंड बढ़ेगी या नहीं? किस दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम! 29 नवंबर तक का पढ़ लें वेदर अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




