Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम, चिलचिलाती धूप से राहत, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Updated at : 05 May 2022 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम, चिलचिलाती धूप से राहत, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार रांची, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, देवघर, दुमका, पू्र्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, गिरिडीह, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो एवं धनबाद जिले में कुछ ही देर में बारिश होगी. मेघ गर्जन के साथ बारिश के दौरान वज्रपात की भी आशंका है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. तापमान में गिरावट से चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, देवघर, दुमका, पू्र्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, गिरिडीह, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो एवं धनबाद जिले में कुछ ही देर में बारिश होगी. मेघ गर्जन के साथ बारिश के दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

गर्मी से राहत के आसार

झारखंड की राजधानी रांची का मौसम पिछले कुछ दिनों से पुराने मिजाज में है. दोपहर में भीषण गर्मी के बाद तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है. अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार, मई के पहले पखवाड़े में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. छह मई को निम्न दबाव भी बन रहा है. इसका असर एक सप्ताह तक रहने की उम्मीद है.

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव : गांव की सरकार के लिए थर्ड जेंडर ने मारी एंट्री, राजकुमारी किन्नर ने किए ये वादे

ये रहा रांची का तापमान

झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 35.7 डिग्री सेसि रहा. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई. राजधानी रांची का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेसि कम रहा. न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेसि रहा. यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेसि कम है. पिछले 24 घंटे में रांची में करीब एक मिमी बारिश हुई है.

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव : गांवों में लग रही चुनावी चौपाल, आधी आबादी को ऐसे रिझा रहीं महिला प्रत्याशी

10 मई तक 35-36 डिग्री सेसि रह सकता है तापमान

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान अगले पांच दिनों तक 35 से 36 डिग्री सेसि के बीच रह सकता है. पांच और छह मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. सात, आठ और नौ मई को आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 10 मई से फिर गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

Also Read: प्रवचन के दौरान रो पड़े सुंदर राज स्वामी जी महाराज, मिट्टी की खुदाई करने पर निकली मां दुर्गा की मूर्ति

पलामू छोड़ अन्य जिलों को राहत

पलामू प्रमंडल को छोड़ अन्य जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिली है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेसि रहा. संताल परगना के अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेसि के बीच रहा. साहिबगंज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेसि रहा. सबसे अधिक गर्मी डालटनगंज में पड़ रही है. यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा.

Also Read: Jharkhand News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, ये है मामला

बारिश के हैं आसार

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी यूपी के पास है. एक टर्फ पंजाब से झारखंड होते हुए बांग्लादेश जा रहा है. इस कारण छह मई को निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. यह आठ मई को डिप्रेशन में बदल सकता है. इसका असर 10 मई तक झारखंड में पड़ेगा. बारिश हो सकती है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola