Jharkhand Weather Forecast : आज गर्मी से मिलेगी राहत, रांची के इन इलाकों में बारिश का अनुमान, लेकिन इस तारीख से चलेगी राज्य में जबरदस्त लू

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. वहीं डालटनगंज का 42.9,चाईबासा का 41 व जमशेदपुर का 40.4डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पलामू, लातेहार, गढ़वा आदि इलाके में लू चलने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा. गुरुवार को पाकुड़, साहिबगंज, गुमला, सरायकेला में हल्की बारिश भी हुई.
Ranchi news, Weather Update Jharkhand रांची : रांची और आसपास के इलाके में नौ व 10 अप्रैल को बादल छाये रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से आकाश में हल्के व मध्यम दर्जे के बादल छाये रहेंगे, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. 14 अप्रैल के बाद से झारखंड में लू चलने की संभावना है.
गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. वहीं डालटनगंज का 42.9,चाईबासा का 41 व जमशेदपुर का 40.4डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पलामू, लातेहार, गढ़वा आदि इलाके में लू चलने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा. गुरुवार को पाकुड़, साहिबगंज, गुमला, सरायकेला में हल्की बारिश भी हुई.
केंद्रीय मौसम विभाग रांची केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आठ, नौ व 10 अप्रैल को उत्तर-पूर्व, मध्य व दक्षिण झारखंड में मौसम में बदलाव दिखेगा.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए