ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, कब से होगी बारिश, कब से साफ होगा मौसम

Updated at : 08 Feb 2022 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, कब से होगी बारिश, कब से साफ होगा मौसम

Jharkhand Weather Forecast: नौ फरवरी और 10 फरवरी को झारखंड के कई जिलों (उत्तरी और मध्यम भाग) में बारिश हो सकती है. 11 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जायेगा. बताया जा रहा है कि नौ फरवरी से झारखंड की ओर बादल आयेंगे. देर शाम से मौसम में बदलाव हो सकता है. रात में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा. मौसम विभाग की मानें, तो आज मंगलवार के बाद से मौसम में बदलाव दिखेगा. दो दिनों तक बारिश के आसार हैं. इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा. नौ फरवरी और 10 फरवरी को झारखंड के कई जिलों (उत्तरी और मध्यम भाग) में बारिश हो सकती है. यहां हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. 11 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जायेगा. बताया जा रहा है कि नौ फरवरी से झारखंड की ओर बादल आयेंगे. देर शाम से मौसम में बदलाव हो सकता है. रात में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.

जारी है ठंड का असर

झारखंड में ठंड का असर जारी है. राजधानी रांची का तापमान पिछले दो दिनों के मुकाबले फिर गिरा है. सोमवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. झारखंड में करीब-करीब सभी स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा. केवल चाईबासा और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. सबसे कम तापमान गढ़वा का सात डिग्री सेल्सियस रहा. इस बीच एक बार फिर झारखंड में बारिश के आसार हैं. दो दिनों तक बारिश के बाद मौसम साफ हो जायेगा.

Also Read: JAC 10th 12th Exam 2022: झारखंड में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कब होगी, शिक्षा विभाग का क्या है निर्देश
दो दिनों तक बारिश के आसार

मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि आज मंगलवार (आठ फरवरी) के बाद मौसम फिर बदलेगा. नौ फरवरी और 10 फरवरी को झारखंड के कई जिलों (उत्तरी और मध्यम भाग) में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 11 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जायेगा. नौ फरवरी से झारखंड की ओर बादल आयेंगे. मौसम में बदलाव देर शाम से हो सकता है और रात में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के अमन पहाड़ पर बसे अमन गांव की बदल रही सूरत, घोड़े की जगह कर रहे वाहनों की सवारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola