ePaper

मकर संक्रांति पर आज कैसा रहेगा मौसम, झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का कब तक दिखेगा असर?

Updated at : 14 Jan 2025 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: सुबह में रहेगी धुंध

Jharkhand Weather: सुबह में रहेगी धुंध (फाइल फोटो)

Jharkhand Weather: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रह रहे हैं. इससे न्यूनतम तापमान चढ़ गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 18 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने के कारण ठंड से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल रह रहे हैं. इससे न्यूनतम तापमान चढ़ गया है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान दो से तीन दिनों में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया है. सोमवार को झारखंड के अधिकतर जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मंगलवार (मकर संक्रांति) को राज्य में कहीं-कहीं कोहरा और उसके बाद आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो 18 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. 19 जनवरी से आकाश में बादल रहने का अनुमान नहीं है.

गुमला का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा


राजधानी रांची का पारा भी सोमवार को 10 डिग्री सेल्सियस पार रहा. सबसे अधिक ठंड गुमला में रही. वहां का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. सबसे अधिक करीब 28 डिग्री सेल्सियस तापमान डालटनगंज का रहा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 18 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. रात और सुबह का पारा ज्यादा नहीं गिरेगा.

तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ा राजधानी रांची का पारा


राजधानी रांची का पारा तीन दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस चढ़ा. शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था. सोमवार को यह 12.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह सामान्य से करीब साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है. एक दिनों में ही करीब दो डिग्री सेल्सियस तापमान चढ़ा है. इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस आसपास रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

झारखंड के विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान

जिला-तापमान (डिग्री सेसि में)
रांची- 12.4
जमशेदपुर-11.4
डालटनगंज-14.3
बोकारो- 13.1
चाईबासा-10.0
चतरा-12.6
देवघर-13.0
गढ़वा-13.7
धनबाद-11.6
गुमला -9.9
हजारीबाग-12.0
खूंटी- 10.3
लोहरदगा-13.0
पाकुड़- 13.3
रामगढ़-12.7
सरायकेला-12.0
सिमडेगा-14.2

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड से कब मिलेगी राहत? जानें आज का वेदर अपडेट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola