Jharkhand Weather : झारखंड में 23 दिसंबर तक के लिए अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड

Updated:
विज्ञापन
imd alert for cold wave and Fog

आईएमडी ने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया (Photo: PTI)

Jharkhand Weather : आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यानी शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक में रांची में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद लोहरदगा में यह 7.7 डिग्री और लातेहार में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. जानें अगले तीन दिनों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सतर्क रहें) और अगले तीन दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार, जिन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं.

विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर

बुलेटिन के अनुसार, इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम हो सकती है. इन इलाकों में 22 दिसंबर तक काफी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, ‘येलो अलर्ट’ 23 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. आईएमडी के अनुसार, 21 दिसंबर को 13 जिलों, 22 दिसंबर को 10 जिलों और 23 दिसंबर को आठ जिलों में कोहरे का असर पड़ सकता है.

इन जिलों में कोहरे की संभावना

बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को जिन जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है उनमें गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच रह सकती है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : 27 दिसंबर तक छाएगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड, आया IMD का अलर्ट

सुबह के समय यात्रा के दौरान सावधानी बरतें

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में हल्की दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी हवाएं चल रही हैं जिसके कारण राज्य के उत्तरी और कुछ मध्य जिलों में घना कोहरा बना रहेगा. यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रही सकती है. उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. साथ ही उन्होंने कम विजिबिलिटी को देखते हुए सुबह के समय यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola