ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन जिलों में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें कोल्हान में कब होगी बारिश

Updated at : 22 Nov 2020 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन जिलों में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, जानें कोल्हान में कब होगी बारिश

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. कोल्हान प्रमंडल में बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. रविवार (22 नवंबर, 2020) को जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट आयेगी, लेकिन अन्य भागों में अगले 2-3 दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: रांची : झारखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. कोल्हान प्रमंडल में बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. रविवार (22 नवंबर, 2020) को जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट आयेगी, लेकिन अन्य भागों में अगले 2-3 दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 26 नवंबर, 2020 को कोल्हान प्रमंडल और सिमडेगा यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां जिलों में एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. बाकी सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा.

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में एक-दो जगहों पर बहुत हल्के दर्जे की वर्षा हुई. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान बोकारो में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान भी यहीं दर्ज किया गया. बोकारो का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम था. पिछले 24 घंटे की बात करें, तो पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में 0.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी.

Also Read: 12वीं पास झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी! एयर फोर्स ने निकाली बंपर वेकेंसी, 27 नवंबर से होगा रजिस्ट्रेशन

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. बोकारो का न्यूनतम तापमान सामान्य 5.5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.

कोल्हान के पश्चिमी जिला मुख्यालय चाईबासा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 14 डिग्री सेल्सियस रहा. यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री अधिक रहा. डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक. यहां अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand News: छठ की रात चार मंजिली इमारत में लगी आग, लाखों के कपड़े और हजारों रुपये जलकर खाक

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर को छोड़कर राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई. 1 अक्टूबर से आज तक की बारिश की बात करें, तो रांची में 78.2 मिमी, जमशेदपुर में 144.9 मिमी, डाल्टेनगंज में 94.1 मिमी, बोकारो में 61.2 मिमी और चाईबासा में 88.1 मिमी वर्षा हुई है.

Also Read: झारखंड : प्रेमिका से मिलने पहुंचा था उसके गांव, ग्रामीणों ने पकड़कर शादी करा दी

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola