झारखंड में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, कब से सुहाना होगा मौसम?

सुबह में छाया कोहरा
Jharkhand Weather: झारखंड में अगले तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी. मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले हफ्ते से मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा. बसंत ऋतु का आगमन होते ही मौसम सुहाना होगा.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में धीरे-धीरे ठंड का असर कम होता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के बाद से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. इससे सुबह और शाम को छोड़ कर दिन में गरमी का अनुभव हो सकता है, जबकि तेज हवा के साथ धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है. उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश होने से झारखंड पर आंशिक असर पड़ रहा है. सुबह में कोहरा और दिन में आसमान में हल्के बादल छाये रह रहे हैं.
सुबह और शाम में बरकरार है कनकनी
सोमवार को सबसे कम तापमान सिमडेगा में 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा. जिससे सुबह और शाम में कनकनी बरकरार है, लेकिन दिन का तापमान बढ़ा रहा. रांची का न्यूनतम तापमान सोमवार को 10.9 डिग्री सेल्सियम रहा. रविवार की अपेक्षा 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले हफ्ते से मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने और बसंत ऋतु का आगमन होते ही मौसम सुहाना होगा.
प्रमुख शहरों का कैसा रहा सोमवार को न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर–न्यूनतम तापमान
रांची–10.9
जमशेदपुर–9.5
मेदिनीनगर–8.5
बोकारो–8.2
चाइबासा–8.0
सिमडेगा–5.1
खूंटी–5.2
जामताड़ा–7.1
हजारीबाग–11.3
चतरा–8.2
धनबाद–8.0
रामगढ़–7.3
झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

ये भी पढ़ें: रांची का तापमान 5.2 डिग्री, जानें कैसा है झारखंड के अन्य जिलों का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




