Jharkhand Weather: झारखंड में धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा, तपती गर्मी से बढ़ेगी परेशानी, एक अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम अभी साफ रहेगा. धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी. बढ़ती गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक अप्रैल तक रांची समेत राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में फिलहाल आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रांची में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची समेत झारखंड में 1 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है. धीरे-धीरे पारा चढ़ेगा. तपती गर्मी लोगों को परेशान करेगी.
धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें: Video: रांची में बीजेपी नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या, शूटर अरेस्ट, 27 मार्च को झारखंड बंद
पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम का मिजाज
झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस खूंटी में रिकॉर्ड किया गया.
झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

ये भी पढ़ें: Murder In Ranchi: ‘रांची में पुलिसिंग पूरी तरह फेल’ अनिल टाइगर हत्याकांड पर बरसे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
ये भी पढ़ें: Anil Tiger Murder Case: बाबूलाल मरांडी पहुंचे रिम्स, परिजनों से की मुलाकात, 27 मार्च को झारखंड बंद
ये भी पढ़ें: Anil Tiger Murder: झारखंड में आक्रोश, हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और संजय सेठ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




