ePaper

झारखंड का मौसम एक बार फिर लेगा करवट, संताल परगना समेत कई जिलों में वज्रपात की संभावना

Updated at : 06 Apr 2025 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather alert

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 7 अप्रैल को संताल परगना में वज्रपात के साथ तेज हवा की संभावना जतायी गयी है. 9 तारीख तक विभिन्न जिलों में ऐसा ही मौसम रहेगा.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो कल से लगातार दो दिन विभिन्न जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा की संभावना जतायी गयी है. इसे लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि 10 अप्रैल से मौसम साफ होने की संभावना है.

संताल परगना समेत कई जिलों में कल वज्रपात की संभावना

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 7 अप्रैल को गिरिडीह, देवघर, धनबाद जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में तेज हवा के साथ वज्रपात हो सकते हैं. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 8 अप्रैल को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Also Read: अभी कर लें यह 4 काम, नहीं तो कट जाएगा मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट से आपका नाम

8 अप्रैल को इन जिलों में छाये रहेंगे बादल

वहीं, 8 अप्रैल को रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद देवघर और जामताड़ा में हल्के बादल छाये रहेंगे. इस दौरान कहीं कहीं पर तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकती है. इसे देखते हुए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. 9 अप्रैल को भी इन्हीं जिलों में वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. दूसरी तरफ पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भी वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में आये इस बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी. न्यूनतम पारा भी घट सकता है.

Also Read: मोदी लहर भी नहीं ढहा सका था जगरनाथ महतो का किला, 90 की दशक में ऐसे चर्चा में आ गये थे पूर्व शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola