Jharkhand Weather LIVE: बारिश से रांची में बदला मौसम का मिजाज, 2 अक्टूबर तक बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले….

विज्ञापन

रांची में बारिश से बदला मौसम का मिजाज

झारखंड की राजधानी रांची के मौसम का मिजाज बदल गया. रांची में झमाझम बारिश हो रही है.

6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं गोड्डा, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, रामगढ़, रांची और खूंटी जिले में भी बारिश की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

साहिबगंज में 3 अक्टूबर तक 80 एमएम वर्षा होने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार साहिबगंज सहित आसपास के इलाके में शनिवार से तीन अक्टूबर तक करीब 80 एमएम बारिश होने की संभावना है. इसलिए इस क्षेत्र को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है. विभाग के अनुसार अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और तापमान में भी चार से पांच डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. लोगों को धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगेगा.

गढ़वा और पलामू में भी आज बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में गढ़वा और पलामू जिले में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में थोड़ी देर में बारिश के आसार

चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में थोड़ी देर में बारिश होगी. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में इन जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है.

अगले पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान

धनबाद मेंदो दिनों के अंतराल के बाद शुक्रवार की शाम आठ बजे हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के कारण सड़कों पर कई स्थानों पर जल जमाव भी हो गया. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. शनिवार, रविवार और सोमवार को धूप छांव के बीच बारिश होगी. वहीं मंगलवार और बुधवार को झमाझम बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola