Jharkhand Weather Forecast: पलामू में वर्षा और वज्रपात का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

पलामू में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट

पलामू जिले में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि अगले एक से तीन घंटे के भीतर पलामू जिले में कुछ जगहों पर गरज के साथ वर्षा होगी. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए लोग सतर्क और सावधान रहें.

डालटेनगंज का पारा 34 डिग्री के पार

डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 34 डिग्री के पार हो गया है. रविवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई, जिसके बाद यहां का अधिकतम तापमान बढ़कर 34.2 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है. यहां के न्यूनतम तापमान में आज 0.2 डिग्री की गिरावट आयी. इसके बाद यहां का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है.

जमशेदपुर का पारा बढ़कर 35 डिग्री हुआ

जमशेदपुर में तीन मिलीमीटर वर्षा के बावजूद यहां के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. रविवार (9 जुलाई 2023) को जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 35 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई है. आज यहां का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य सके 0.9 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

रांची में बढ़ी गर्मी, उच्चतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री

रांची में आज के ताप��ान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी, जिसके बाद राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है, जिसके बाद न्यूनतम पारा 23.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

जमशेदपुर को छोड़ झारखंड में कहीं नहीं हुई बारिश, रांची व पलामू का तापमान बढ़ा

जमशेदपुर को छोड़कर रविवार (9 जुलाई) को झारखंड के किसी जिले में बारिश नहीं हुई. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से यह जानकारी दी गयी है. रविवार शाम 5:30 बजे तक के रिकॉर्ड के मुताबिक, जमशेदपुर में 3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी. आज यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में वज्रपात की आशंका

झारखंड में 10 जुलाई को कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका मौसम विज्ञान केंद्र ने जतायी है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola