Jharkhand Weather LIVE: आज झारखंड के इन हिस्सों में बारिश, कहीं-कहीं चलेगी लू
Jharkhand Weather News Live Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
आज किस जिले में कितना अधिकतम तापमान

आज झारखंड के इन हिस्सों में बारिश, कहीं-कहीं चलेगी लू
मौसम केंद्र रांची से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक, आज राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. इस बीच सतही हवा देखी जा सकती है, जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे होगी. वहीं राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है.
साहिबगंज में बारिश की संभावना
साहिबगंज जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के अंदर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा ( हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक) भी देखी जा सकती है.
पाकुड़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के अंदर बारिश की संभावना
पाकुड़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के अंदर हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा भी देखी जा सकती है.
झारखंड के कई जिलों में तापमान और बढ़ेगा
रांची. मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक तापमान चढ़ेगा. तापमान में दो से तीन डिग्री सेसि तक वृद्धि हो सकती है. राज्य में कहीं-कहीं बादल, गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है. हवा की गति भी सामान्य से तेज हो सकती है. यह स्थिति 25 जून तक रह सकती है. मौसम केंद्र ने कहा है कि अधिकतम तामपान 40 से पार ही रहेगा. न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेसि के आसपास होगा. पिछले एक सप्ताह से राजधानी का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेसि के आसपास चल रहा है. इस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. यह स्थिति आगे भी जारी रहेगी. राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से पार चल रहा है. संताल और कोयलांचल के जिलों का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेसि से अधिक रिकार्ड हो रहा है.
दिन में कड़ी धूप तो शाम में गर्म हवा से बेहाल रहे लोग
लोगों का भीषण गर्मी के चलते हाल-बेहाल है. हालात यह है कि गर्म हवा बदन को झुलसा रही है. ना दिन को चैन मिल रहा है और न रात को सुकून. लू की थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे की रही. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को उष्ण लहर जारी रहेगी. राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों में 24 मई तक बारिश के आसार बने हुए हैं, लेकिन इससे तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है.
शनिवार को सुबह से मौसम के तेवर तल्ख रहे. सुबह 8.30 बजे तक पारा 34 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह 11.30 बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. दोपहर 2.30 बजे पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया. दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बचते दिखे. बाजार समेत कई पाॅश कॉलोनियों में लोगों की आवाजाही कम रही. दुपहिया वाहन चालक हेलमेट या दुपट्टा बांधकर ही घर से बाहर निकल रहे है. सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे हैं. शाम सात बजे तक गर्म हवाओं की थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए