ePaper

Weather Forecast: झारखंड के इन इलाकों से लौट गया मानसून, जानें कहां हुई बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 11 Oct 2023 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड के इन इलाकों से लौट गया मानसून, जानें कहां हुई बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम

Weather Today At My Location|मौसम केंद्र के मुताबिक, 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं हैं. राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों मे धीरे-धीरे गिरावट के संकेत दिख रहे हैं.

विज्ञापन

Weather Today At My Location|Jharkhand Weather Forecast|झारखंड के कई इलाकों से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट गया है. बिहार से सटे डालटनगंज के अलावा बिहार के रक्सॉल, छत्तीसगढ़ के कांकेर, बीजापुर के साथ-साथ दक्षिण भारत के रामागुंडम एवं वेंगुर्ला से गुजर रहा है. यानी इन इलाकों से मानसून की वापसी हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के अलावा ओडिशा एवं कर्नाटक के कुछ हिस्सों से भी मानसून के लौटने के अनुकूल हालात बन गए हैं. तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर से भी अगले दो दिनों में मानसून की विदाई हो जाएगी. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि मानसून की वापसी के बीच झारखंड के पाकुड़ जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 5.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने ‘प्रभात खबर’ (prabhatkhabar.com) को बताया कि राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर पड़ गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान एक-दो जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.4 डिग्री सेंटीग्रेड पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री राजधानी रांची में रिकॉर्ड किया गया.

आने वाले पांच दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में झारखंड का मौसम शुष्क रहेगा. आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम केंद्र के मुताबिक, 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं हैं. राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में अगले पांच दिनों मे धीरे-धीरे गिरावट के संकेत दिख रहे हैं. 12 अक्टूबर को उच्चतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान जताया जा रहा है, तो 14 और 15 अक्टूबर को यह घटकर 30 डिग्री सेंटीग्रेड रह जाएगा, ऐसा संकेत मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक ने दिया है. न्यूनतम तापमान में भी अगले पांच दिनों में तीन डिग्री की गिरावट आने के संकेत हैं. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक जा सकता है.

रांची का अधिकतम तापमान बढ़ा

मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रांची में आज के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट के बाद यह 31.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि के बाद यह 22 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर के उच्चतम तापमान में आज 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई. इसके साथ ही यहां का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है. यहां न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 25 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

Also Read: रांची में झमाझम बारिश, बिजली कड़की, झारखंड में इन दो दिनों के लिए भारी वर्षा का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन जिलों के उच्चतम तापमान में हुई वृद्धि

डालटेनगंज के उच्चतम तापमान में आज 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई. बिहार से सटे पलामू जिले के डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 35.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है. आज का न्यूनतम तापमान डालटेनगंज में 22.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. जमशेदपुर के अलावा 12 अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. जिन 12 जिलों में उच्चतम तापमान बढ़ा है, उनमें बोकारो, देवघर, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. झारखंड में आज का सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में 36.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

अक्टूबर में खूब बरसा मानसून

बता दें कि झारखंड में इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून जून से सितंबर के अंत तक कम बरसा. लेकिन, मानसून सीजन खत्म होने के पहले अक्टूबर के पहले सप्ताह में जमकर बारिश हुई. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई. इसी का असर है कि कई दिनों से बारिश नहीं होने के बावजूद पिछले 11 दिनों के आंकड़े बताते हैं कि सूबे में सामान्य से 220 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है. जी हां, एक अक्टूबर से 11 अक्टूबर की शाम साढ़े पांच बजे तक झारखंड में 134.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है. इस अवधि में 42 मिलीमीटर बारिश को सामान्य वर्षापात माना जाता है.

Also Read: Ranchi Weather : एक दिन बारिश नहीं हुई, तो इतना बढ़ गया रांची का तापमान, जानें कल का मौसम कैसा रहेगा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola