ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में आज मौसम रहेगा शुष्क, कल बारिश के आसार

Updated at : 07 Apr 2023 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई जिलों में आज मौसम रहेगा शुष्क, कल बारिश के आसार

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो आज 07 अप्रैल को रांची समेत कई जिलों में शाम के समय आंशिक बादल और मौसम शुष्क रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो आज 07 अप्रैल को रांची समेत कई जिलों में शाम के समय आंशिक बादल और मौसम शुष्क रहेगा. राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान उच्चतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.

झारखंड के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में 8 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके बाद 9 अप्रैल को भी दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में वर्षा और वज्रपात होने की आशंका है. तेज हवा चलने की भी आशंका है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

वहीं, बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया है.

अगले 3-4 दिनों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 10, 11,12 और 13 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहेगा. मेघ, गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना नहीं है.

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बता दें कि मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है. लोगों से सतर्कता बरतने की नसीहत दी है और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.

Also Read: Jharkhand Weather LIVE: रांची समेत कई जिलों में 9 अप्रैल को होगी बारिश

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola