Jharkhand Weather: धनतेरस पर झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची में झमाझम बारिश
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 29 Oct 2024 3:55 PM
Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: धनतेरस पर झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को मौसम ने करवट ली. दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई. बुधवार को भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
Jharkhand Weather: रांची-धनतेरस पर झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई. दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश होने लगी. कोडरमा, गिरिडीह और गढ़वा जिले में कुछ ही देर में मौसम बदल सकता है और गरज के साथ बारिश हो सकती है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.
गढ़वा, गिरिडीह और कोडरमा में थोड़ी देर में बारिश
झारखंड के गढ़वा, गिरिडीह और कोडरमा जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम रहने पर सतर्क और सावधान रहने की अपील की है.
दक्षिणी भागों में तापमान में होगी वृद्धि
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के दक्षिणी भागों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि हो सकती है, जबकि शेष भागों में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
बुधवार को भी बारिश की संभावना
30 अक्टूबर (बुधवार) को झारखंड के दक्षिणी, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके बाद मौसम साफ हो सकता है. 31 अक्टूबर को रांची और आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें, तो एक नवंबर से बारिश नहीं होगी. आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










