‘मोंथा’ का कोहराम: आज भी झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 31 Oct 2025 7:01 AM

विज्ञापन

झमाझम होती बारिश का दृश्य, Pic Credit- Meta AI

Jharkhand Weather Forecast: चक्रवात मोंथा के प्रभाव से झारखंड में बारिश जारी है. मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को 7 जिलों में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी जारी की है. बारिश का दौर 1 नवंबर तक जारी रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची : चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव हर दिन देखने को मिल रहा है. गुरुवार को रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, चतरा, लातेहार समेत अन्य कई जिलों के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो 31 अक्टूबर को भी झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश होगी. इनमें से ज्यादातर जिले संताल परगना क्षेत्र के हैं. जिन जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है उनमें धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ है.

30 से 40 किमी प्रति घंटे की हो सकती है रफ्तार

शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा. इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात की भी चेतवानी दी गयी है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है. मोंथा के प्रभाव को देखते हुए रांची नगर निगम के आयुक्त सुशांत गौरव ने नगर निगम को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. जल जमाव की समस्या से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है. साथ ही छोड़ी, बड़ी और गहरी नाली का सफाई अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही किसी भी आपात परिस्थिति से निबटने के लिए हेल्पलाइन लाइन नंबर 18005701235 को जारी किया गया है.

Also Read: आज से झारखंड में फिर शुरू होगा बारिश का दौर, इस दिन इन 4 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

1 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

मोंथा का असर 1 नवंबर तक देखने को मिल सकता है. 1 नवंबर यानी शनिवार को सुबह में कई जगह कोहरे या धुंध छाये रहेंगे. राज्य के पूर्वी भाग में कहीं कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है, जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. 2 नवंबर को भी सुबह के वक्त कोहरा या धुंध छाया रहेगा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा. प्रशासन ने तूफान को देखते हुए किसानों के लिए पहले ही एजवाइजरी जारी कर दी थी ताकि वह फसल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी इंतजाम कर सकें.

Also Read: Cyclone : चक्रवात मोंथा का झारखंड में दिखेगा असर, 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola