साइक्लोन मोंथा का झारखंड में कहर, कल इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चक्रवात मोंथा के बाद हो रही तेज बारिश का सांकेतिक तस्वीर, Pic Credit- Chatgpt
Jharkhand Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मोंथा का झारखंड में जबरदस्त असर देखने को मिला है. रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. इस वजह से कई उड़ानें प्रभावित हैं. चक्रवात को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है.
Jharkhand Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मोंथा का झारखंड में असर दिखने लगा है. बुधवार सुबह से ही राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस चक्रवाती तूफान का प्रभाव बना रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिणी पश्चिमी भागों के साथ साथ मध्य और संताल परगना के इलाकों में जोरदार वर्षा हुई.
30 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश की संभावना
30 अक्तूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो और गिरिडीह में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उनका कहना है अभी चक्रवाती तूफान मोंथा काठी नाला के पास टकरा रहा है और यह उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. जिससे आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा.
रांची जिला प्रशासन ने भी जारी की चेतावनी
इसके अलावा रांची जिला प्रशासन ने भी बारिश के दौरान निचले इलाकों, नदी नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है, वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहे. तेज हवा चलने की स्थिति में मजबूत इमारतों या संरचनाओं में शरण लेने की सलाह दी गयी. इस चक्रवात की वजह से कई हवाई सेवा प्रभावित भी हुई है. इस वजह से कई विमान विलंब से रांची पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










