सावधान! 15 नवंबर तक झारखंड में शीतलहर की चेतावनी, सात जिलों के लिए येलो अलर्ट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Nov 2025 6:57 AM
सुबह के वक्त ढका कोहरा, Pic Credit- Chatgpt
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने गुमला, पलामू सहित सात जिलों में 15 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है. कई जगह तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है.
Jharkhand Weather Forecast, रांची : पहाड़ों की हवा और उत्तरी शीत प्रवाह के असर से झारखंड में ठंड ने अचानक अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. मौसम विभाग केंद्र रांची ने राज्य के सात जिलों के लिए 15 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है. इस संबंध में बुधवार को जारी बुलेटिन में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.
इन जिलों में बढ़ी ठंड की मार
गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, इन इलाकों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की आशंका है.
Also Read: आदिवासियों के योगदान को दबाने की हुई साजिश, चंपाई सोरेन का कांग्रेस पर हमला
गिर रहा तापमान, गुमला सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटों में कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है. रांची में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री कम है. गुमला जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा, जहां 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. खूंटी में 8.1 डिग्री, जबकि लोहरदगा में 9.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं जमशेदपुर, डाल्टनगंज और चाईबासा में भी तापमान में गिरावट जारी है.
सुबह कोहरे से दिखेगी मुश्किलें
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सड़क पर दृश्यता कम हो सकती है. ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










